फंगल इन्फेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं ये आसान घरेलू उपाय
हमारे शरीर पर इन्फेक्शन होना आम बात है। स्किन में फंगल इन्फेक्शन होने पर स्किन की ऊपरी सतह में पपड़ी, पैरों में खुजली, नाखूनों का पीला और मोटा होना, त्वचा पर लाल चकत्ते बनना और त्वचा में खुजली, रैशेज होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। लोग फंगल इन्फेक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्रीम या दवाओं का इस्तेमाल करते हैं पर आज हम आपको कुछ आसान से तरीके बताने जा रहे हैं।
इन चीजों का करें सेवन :
जैतून के 5-6 पत्तों को लेकर पीस लें। अब इस पेस्ट को इंफेक्शन वाली जगह पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे साफ़ पानी से धो लें। आपकी फंगल इंफेक्शन की समस्या दूर हो जाएगी।
एलोवेरा जेल को इन्फेक्शन वाली जगह पर लगाकर रगड़ें। अब इसे आधे घंटे तक ऐसे ही लगा रहने दें। अब इसे साफ़ पानी से धो लें। रोज़ाना ऐसा करने से आपको जलन, खुजली और रैशेज से राहत मिलेगी।
कच्ची हल्दी को पीसकर पास्ट बना लें। अब इसे इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं। आधे घंटे के बाद इसे धो लें। हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं।



No comments