सरकारी नौकरी

कोरोना महामारी में डॉक्‍टर धर्म निभाने के लिए 'उतार' दिया था मिस इंग्‍लैंड का ताज, देखें तस्वीरें

हाल ही में यूरो कप में खिलाड़ियों के अलावा भारत की डॉक्‍टर बेटी भाषा मुखर्जी भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। 2019 में मिस इंग्‍लैंड का ताज पहनने वाली भारतीय डॉक्‍टर भाषा मुखर्जी कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए ताज उतारकर अपने काम पर वापस लौट गई थीं।

भाषा ने इंग्‍लैंड के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्‍वीरें शेयर की जो अब काफी वायरल हो रही है।भाषा मुखर्जी भारतीय मूल की ब्रिटीश नागरिक हैं। 2019 में उन्‍हें मिस इंग्‍लैंड चुना गया था। वह पेशे से डॉक्‍टर भी है।

कोरोना वायरस जैसी खतरनाक महामारी के दौरान अपना डॉक्‍टर धर्म निभाने के लिए वह पिछले वर्ष भारत से ब्रिटेन लौट गई थी। उन्‍होंने काम पर लौटने का फैसला विदेश यात्रा के दौरान लिया था। 

वह उस समय कोलकाता दौरे पर एक क्‍लब के साथ काम कर रही थीं, तभी उन्‍हें पिलग्रिम अस्‍पताल के अपने पूर्व साथियों से मैसेज मिला कि इस महामारी में अस्‍पताल का स्‍टाफ परेशानियों का सामना कर रहा था।



No comments