सरकारी नौकरी

नारी सम्मान से आसान होती है जीवन की डगर, हर कार्य में मिलेगी सफलता

हमारे समाज में स्त्री को देवी का स्वरूप माना गया है। स्त्री माँ के रूप पूजनीय है। नारी के सम्मान में ही भगवानों का आर्शीवाद निहित है। जो शख्स नारी शक्ति का सम्मान नहीं करते हैं वे समाज में सम्मान नहीं पाते हैं। शास्त्र एवं विद्वानों का मानना है कि कभी भी निर्बल मतलब कमजोर शख्स को नहीं सताना चाहिए। जो निर्बल को परेशान करता है। उनका शोषण करता है। ऐसे लोक न तो इस लोक में और न ही दूसरे लोक में सम्मान प्राप्त कर पाते हैं।

नारी सम्मान है जरुरी:

विद्वानों का मानना है कि श्रेष्ठ इंसान वही है जो नारी का आदर तथा सम्मान करता है। पौराणिक कथाओं में भी बताया गया है कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता है वह घर कभी पूरा नहीं होता है। 

नारी का अनादर करने से धन की देवी लक्ष्मी जी बेहद शीघ्र नाराज होती हैं। लक्ष्मी जी ऐसे मनुष्यों से दूरी बना लेती हैं। जिसकी वजह से सुखों में कमी आनी लगती है। 

जीवन में विवाद एवं अशांति व्याप्त हो जाती है। वहीं जहां नारी का सम्मान होता है, उस जगह पर सुख,समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

No comments