बंद नाक की समस्या से तुरंत आराम दिलाएगा ये घरेलू उपचार
अक्सर मौसम बदलने के कारण कई लोगों को सर्दी-जुकाम की वजह से बंद नाक की समस्या हो जाती है। बंद नाक के कारण लोग चिड़चिड़े हो जाते है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाईयों का सेवन करते है लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।
बंद नाक से छुटकारा पान के उपाय:
# पानी में पुदीने की पत्तियों को उबाल लें। फिर इस पानी से भाप लें। दिन में ऐसा 2 बार करने से जल्द आराम मिलेगा।
# बंद नाक खोलने के लिए सेब का सिरका बहुत फायदेमंद है। एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच सेब का सिरका और आधा चम्मच शहद मिलाकर पीएं। सुबह उठते ही इसे पीने से अधिक फायदा मिलेगा।
# वेजिटेबल सूप में लहसुन की कलिया डालकर पीएं। इसके अलावा खाने में लहसुन का इस्तेमाल करें। नींबू के रस में कुछ बूंदे शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार पीएं। इससे जल्द ही बंद नाक की समस्या से छुटकारा मिलेगा।



No comments