सरकारी नौकरी

पेट में अल्‍सर और पाचन संबंधी समस्‍या में फायदेमंद है कटहल, जानें फायदे


कटहल में कई पौष्टिक तत्‍व पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन A, C, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक। इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। आज हम आपको कटहल से म‍िलने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें जानने के बाद शायद आप भी कटहल खाना शुरू कर दें।

कटहल के फायदेः-

यह दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें माैजूद पोटैशियम दिल की हर समस्‍या को दूर करता है और ब्‍लड प्रेशर कम करता है।

इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एनीमिया काे दूर करके ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। 

यह अल्‍सर, कब्‍ज और पाचन संबंधी समस्‍या को दूर करता है। इससे हमारा पेट सही रहता है और बिमारियों से रहत मिलती है। 

कटहल की जड़ अस्‍थमा के रोगियों और इसमें मौजूद सूक्ष्म खनिज व कॉपर थायराइड के लिए प्रभावशाली होता है। यह बेक्टीरियल और वाइरल इंफेक्‍शन से भी बचाता है। 

No comments