सरकारी नौकरी

चाणक्य नीति: आपके करियर बनाने के लिए जरुरी हैं ये बातें, जरूर में मिलेगी सफलता

इंसान अपने जीवन में सफलता को पाने के लिए कई कोशिश करता है। चाणक्य का मानना था कि इंसान को कामयाबी तभी मिलती है जब वह अपने अंदर कुछ अच्छी आदतों को समाहित कर लेता है। अच्छी आदतों पर ही कामयाबी की नींव तैयार होती है। जो शख्स गलत लत से घिर जाता है उसे कामयाब होने के लिए मेहनत करना पड़ता है। 

करियर बनाने के लिए जरुरी हैं ये बातें

इंसान को अपना उद्देश्य तय करना चाहिए। उद्देश्य का निर्धारण करने के पश्चात् परिश्रम शुरू करना चाहिए। जो व्यक्ति उद्देश्य का निर्धारण नहीं कर पाते हैं, उनके जीवन में उतार चढ़ाव की अवस्था बनी रहती हैं।

चाणक्य के मुताबिक, कभी कभी कठोर संघर्ष करने के पश्चात् भी कामयाबी नहीं मिलती है, किन्तु इससे दुखी नहीं होना चाहिए। जॉब, करियर तथा बिजनेस में कामयाबी असफलता आती रहती हैं। 

इंसान को असफलता प्राप्त होने पर हताश तथा दुखी होकर बैठ जाना, उचित नहीं है। व्यक्ति को पुन: प्रयास करना चाहिए। क्योंकि श्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती है।

No comments