सरकारी नौकरी

उत्तराखंड में CM रावत का इस्तीफ़ा, BJP आज शाम तक चुनेगी नया मुख्यमंत्री

तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। गढ़वाल से लोकसभा सदस्य रावत को नियमानुसार मुख्यमंत्री बनने के छह महीने के भीतर निर्वाचित विधायक के रूप में शपथ लेने की जरूरत है। रावत को अपने पद पर बने रहने के लिए 10 सितंबर से पहले राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित होना था, जो कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधान के कारण नहीं हो सका है।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए शनिवार को दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है। पार्टी में इस बात की जोरदार चर्चा है कि इस बार के मुख्यमंत्री के विधायकों में से ही चुने जाने की सबसे ज्यादा संभावना है, क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव अगले आठ महीनों में होने हैं।

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा, “भाजपा विधायक दल की बैठक आज दोपहर 3 बजे राज्य की राजधानी में पार्टी मुख्यालय में होगी और केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य इकाई प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम कौशिक बैठक में उपस्थित होंगे।”

No comments