सरकारी नौकरी

MS Dhoni की जर्सी का नंबर 7 ही क्यों है, क्या आप जानते हैं इसका बड़ा कनेक्शन

अक्सर आपने देखा होगा कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हमेशा आपको 7 नंबर की जर्सी ही पहने नजर आते है। उन्‍होंने सात नंबर की जर्सी पहनकर ही भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप, वनडे वर्ल्‍ड कप दिलाया था। उनकी नेशनल जर्सी, आईपीएल जर्सी सभी का नंबर 7 है। 

7 नंबर के साथ खास कनेक्शन:

धोनी का नंबर 7 से खास कनेक्‍शन है। उनका जन्‍म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। उनकी जन्‍म तारीख 7 तो है ही, महीना भी सातवां है। चेन्‍नई में 25 अप्रैल 2010 को आईपीएल 3 का खिताब जीता था। यह इस फ्रेंचाइजी का पहला खिताब था। जिस तारीख को चेन्‍नई ने अपना पहला खिताब जीता था, उसका योग भी सात ही है। 

पूर्व भारतीय कप्‍तान की जिंदगी में नंबर 7 की कितनी अहमियत है, इसका अंदाजा इसी के लगाया जा सकता है कि उन्‍होंने एक बार एक कंपनी के साथ डील 7 दिसंबर को सुबह 7 बजे, 7 साल के लिए की।

धोनी ने एक बार खुलासा किया था कि उन्‍हें नंबर 7 की जर्सी भी किस्‍मत से ही मिली थी। जब वह टीम में आए तो नंबर 7 की जर्सी खाली थी और उन्‍होंने इस नंबर की जर्सी को ही चुन लिया।

No comments