सरकारी नौकरी

ट्रांसफर खुले: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के तबादले से हटा बैन


राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से राज्य कर्मचारियों के ट्रांसफर की खबरे आ रही थी लेकिन सरकार ने अब जाकर तबादलों से प्रतिबंध हटाया गया है। इसके पीछे जनप्रतिनिधियों का दबाव माना जा रहा है। 14 जुलाई से 14 अगस्त तक तबादलों से प्रतिबंध हटाया गया है। 

ऑनलाइन होंगे आवेदन

राज्य के प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह आदेश राज्य सरकार के समस्त निगमों / मंडलों / स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होंगे। तबादलों के लिए आवेदन करते समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसलिए आवेदन ऑनलाइन ही कर सकेंगे।

व्यक्तिगत प्रार्थना पत्र नहीं होंगे मान्य:

राज्य में कोविड 19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थानान्तरण के लिए आवेदक का प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग की वेबसाइट / पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए कोई भी आवेदक कार्यालय आदि पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होगा और न ही कोई विभाग कागजी आवेदन पत्र पर विचार करेगा।

No comments