सरकारी नौकरी

शरीर में खून की कमी की समस्या में फायदेमंद है पालक का सेवन, जानें फायदे

हमारे स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, खासकर पालक का सेवन तो हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद होता है। पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन ए,बी,सी, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,खनिज पदार्थ, मैग्निशियम, आयरन, अमीनो अम्ल तथा फोलिक अम्ल जैसे तत्व मौजूद होते है, जो सेहत के लिए लाभकारी होते है।

पालक के सेवन के फायदे:

अगर हमारे शरीर में आयरन की कमी हो तो इससे खून की कमी हो जाती है। जिन लोगो के शरीर में खून की कमी की समस्या है तो उनके लिए पालक का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है।

नियमित रूप से पालक का जूस पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, पालक का सेवन करने से बालो के झड़ने से लेकर ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों में फायदेमंद होता है।

पालक में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है जो हमारे शरीर में जाकर हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होता है अगर आपको खून की कमी की समस्या है तो अपने खाने में आज से पालक को शामिल करे।

अगर आप प्रेग्नेंट है तो आपको एक दिन में एक गिलास पालक के जूस में दो चम्मच शहद मिलकर पीना चाहिए ऐसा करने से आपके शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाएगी।

No comments