सरकारी नौकरी

चेहरे से कील-मुंहासे हटाने के लिए इस तरह करें शहद का इस्तेमाल, जानिए स्किन केयर टिप्स


महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाती रहती हैं। इन सब के बावजूद कभी न कभी मुंहासों की समस्या का सामना सभी को करना पड़ जाता है। हालांकि, मुंहासों की दिक्‍कत अधिकांश ऑयली स्किन वाली महिलाओं को झेलनी पड़ती है। मगर ऐसा नहीं है कि ड्राई स्किन वाली महिलाएं मुंहासों से बच जाती हैं।

इस तरह करें शहद का इस्तेमाल

अपनी हथेली में चुटकी भर हल्दी पाउडर लें और उसमें 2 बूंद शहद की मिक्‍स कर लें। अब इस मिश्रण को हल्की मसाज के साथ मुंहासों पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा वॉश कर लें।

# एक बाउल में बेसन, शहद और गुलाब जल को अच्छी तरह से मिक्‍स करें। इस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो पानी से चेहरे को साफ कर लें। 

# एक बाउल में फ्रेश एलोवेरा जेल लेकर शहद की कुछ बूंदें डालें। इस मिश्रण से प्रभावित स्थान पर हल्की मसाज करें। 2 मिनट मसाज करने के बाद 15 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें। अब चेहरे को वॉश कर लें।

No comments