Mouni Roy ने नागिन से लहराए काले बाल, मचल उठा फैंस का मन
TV सीरियल नागिन का किरदार निभाकर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई और अब वह बॉलीवुड में अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही हैं। वहीं, मौनी रॉय एक बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं।
उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
मौनी द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है।
इंस्टाग्राम पर मौनी की इन तस्वीरों पर लोग लगातार कमेंट कर उनकी खूबसूरती तारीफ कर रहे हैं और साथ ही साथ इन तस्वीरों पर अब तक लाखों लाइक्स भी आ चुके हैं।
मौनी रॉय की खूबसूरती का आज हर कोई दीवाना है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, इसके पीछे की वजह होती है उनकी बोल्ड तस्वीरें। मौनी रॉय आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों से सुर्खियों में रहती हैं।






No comments