इस तरह ट्रैक कीजिए अपने पति और फैमिली मैंबर्स की लोकेशन, हो जाएँ चिंता मुक्त
आजकल अपराध दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। ऐसे में चाहें पति घर से बाहर जाएं या बच्चे, घर की महिलाएं अक्सर उनकी सुरक्षा के लिए चिंतित रहती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि परिवार के सदस्यों के लेट नाइट निकलने पर महिलाएं उनकी सलामती के लिए बहुत फिक्रमंद रहती हैं। लेकिन ऐसे कई ऐप आ गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने प्रियजनों की लोकेशन को आसानी से ट्रैक कर सकती हैं।
जानें फैमिली मैंबर्स की लोकेशन
फाइंड माई फ्रेंड्स ऐप के जरिए आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को मैप पर आसानी से लोकेट कर सकती हैं और उनकी एक्जेक्ट लोकेशन ऐप पर देख सकती हैं। इसके अलावा इसमें आपको चैट का ऑप्शन भी मिलता है।
वोडाफोन ने अपनी नई सुविधा देते हुए वोडाफोन सखी हाल ही में लांच किया है, जिसके जरिए कोई भी महिला सिर्फ एक कॉल से अपनी लोकेशन की जानकारी अपने परिजनों और दोस्तों को भेज सकती है।
गूगल मैप्स के जरिए भी आप यह पता कर सकती हैं कि आपके दोस्त या परिवार वाले कहां हैं यानी आप दोस्तों या अपने जानने वालों की रियल टाइम ट्रैकिंग कर सकती हैं।


No comments