ऑफिस में जब अनबन के कारण गरमा जाये माहौल तो फिर फॉलो करें ये टिप्स
ऑफिस में भी कई बार स्थितियां कुछ ऐसी ही नजर आती हैं, जब लोगों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो जाती है। आमतौर पर जब लोगों को गुस्सा आता है तो वे दूसरे व्यक्ति से नफरत करने लगते हैं। इसके बाद दोनों के बीच अविश्वास और दूरियां स्पष्ट रूप से नजर आती हैं। ऑफिस में लोग एक-दूसरे के सहयोग से समय पर काम पूरे कर पाते हैं।
ऑफिस में फॉलो करें ये टिप्स
जब किसी बात पर गतिरोध हो तो आप उससे जुड़े व्यक्ति से सीधे तौर पर बात कर सकती हैं। अगर किसी बात को लेकर आप नेगेटिव हो रही हैं तो आप खुलकर अपनी बात कह सकती हैं।
अगर आपका किसी बात पर दूसरे पक्ष के साथ मनमुटाव हो रहा है तो आप अपना पक्ष रखने के साथ उनकी बातों को भी गौर से सुनें। इस दौरान आप अपना-अपना पक्ष रखें और एक-दूसरे की बात ध्यानपूर्वक सुनें।
अक्सर गतिरोध होने के बावजूद कुछ ना कुछ ऐसी चीजें जरूर होती हैं, जिस पर विरोधी पक्ष सहमत होने के लिए तैयार हो सकता है। जिससे आप उन्हें किसी मुद्दे पर एकराय कायम करने के लिए राजी कर सकती हैं।
एक साथ में काम करने के लिए दूसरे की चीजों को कुछ हद तक स्वीकार करने की जरूरत होती है। हालांकि इस स्थिति तक पहुंचने के लिए सहमति बनाने में वक्त लगता है।



No comments