WhatsApp में आया ‘View Once’ फीचर, एक बार देखने के बाद हट जाएँगी Photo और Video!!
आजकल WhatsApp रोज नए अपडेट अपने यूज़र के लिए पेश कर रहा है। WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए नया वर्जन 2.2126.11 पेश कर रहा है। वॉट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए ‘View Once’ फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर के तहत यूज़र्स द्वारा भेजी गई फोटोज़ और वीडियोज़ एक बार देख लेने के बाद अपने आप गायब हो जाएगी।
‘View Once’ फीचर:
इस नए फीचर को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि view once फीचर बहुत हद तक पिछले साल लॉन्च हुए डिसअपियरिंग मैसेज जैसा ही है। हालांकि, Disappearing Message फीचर में मैसेज सात दिन बाद डिलीट होते हैं, लेकिन view once फीचर में मैसेज देखे जाने के तुरंत बाद डिलीट हो जाएंगे।
इसके अलावा ग्राहकों के लिए एक और नया फीचर ‘New Archive’ पेश किया गया है। इस फीचर की खासियत ये है कि अगर किसी यूज़र को आर्काइव की गई चैट से मैसेज आता है, तो ऐसे में वॉट्सऐप उसकी नोटिफिकेशन आने वाले मैसेज के रूप में नहीं दिखाता है, और चैट आर्काइव ही रहती है।



No comments