लड़कियां अपने बालों को सिल्की और काले बनाने के लिए करें ये घरेलू उपाय
अक्सर महिलाएं आने बालों को चमकदार बनाने के लिए कई हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है लेकिन ये चीजें कई बार आपके बालों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में बालों को मसाज करने के लिए हमेशा नेचुरल प्राकृतिक तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे आपके बाल ज्यादा मुलायम और ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं।
बालों के लिए करें ये घरेलू उपाय:
बालों को मुलायम बनाने के लिए आपको बालों के लिए अंडे का इस्तेमाल करना चाहिए, इसके लिए ऑलिव ऑयल के साथ अंडा लगाने से कुछ ही दिनों में आपको अपने बालों में फर्क दिखाई देगा।
बालों को सिल्की बनाने के लिए हमारे बालों को एंटीऑक्सीडेंट और विटामिंस की जरूरत होती है और इस जरूरत को पूरा करने के लिए हमें एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए।
अगर हमारी गलतियों की वजह से सर के बाल महिलाओं को बेजान नजर आते हैं और इन्हीं बेजान बालों को कुदरती रूप से मुलायम बनाने के लिए शहद का इस्तेमाल सबसे बढ़िया होता है।
बालों को घर पर ही कुदरती तरीके से चमकदार बनाने के लिए नारियल के तेल से हफ्ते में तीन बार मालिश करना चाहिए क्योंकि नारियल के तेल में पोषक तत्व मौजूद है।
बादाम के तेल से मालिश करने से आपके बाल स्वस्थ रहेंगे और अपने सर के बालों को पोषक तत्व मिलता रहेगा। ऑलिव ऑयल से बालों को मसाज करने से आपके बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।



No comments