मूंगफली खाने से दुरूस्त रहती है पाचन शक्ति, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है गुणकारी
मूंगफली स्वाद में जितनी अच्छी है, वहीं यह सेहत का खजाना भी है। मूंगफली में मीट और अंडे से ज्यादा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई प्रॉबल्म दूर हो सकती है। आज हम आपको मूंगफली खाने के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे है।
मूंगफली के सेवन के फायदे:
# मूंगफली खाने से पाचन शक्ति दुरूस्त रहती है। 10 ग्राम मूंगफली खाने से एक लीटर दूध जितनी पावर मिलती है। मूंगफली का नियमित सेवन गर्भवती महिला और उसके होने वाले शिशु के विकास में फायदेमंद है।
# रोज मूंगफली खाने से शरीर में खनिज और विटामिन्स पहुंचते है। मूंगफली खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल अच्छे कोलेस्ट्रॉल में बदलद जाता है।
# मूंगफली खाने से शरीर गर्म रहता है और फेफड़े स्वस्थ रहते है। खाने के बाद इसका सेवन करने से मोटापा कम होता है।
# जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत आती है उनके लिए मूंगफली काफी फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। गैस व एसिडिटी की भी दूर हो जाती है।



No comments