कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है। और गलत खानपान और असमय खाना पेट संबंधी बिमारियों का कारण बन जाती है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि हमारे पेट से जुड़ी कई समस्याएं विकराल रूप ले लेती हैं। लेकिन इन्हें बहुत ही आसानी से ठीक किया जा सकता है।
कब्ज की समस्या को दूर करने के उपाय:
# आप कुछ मुलेठी स्टिक्स को चबा सकते हैं। मुलेठी को नेचुरल लैक्सेटिव माना जाता है और इसकी कई खूबियों में से एक ये भी है कि ये कब्ज की समस्या को दूर करती है।
# हर सुबह आप एक ग्लास पानी के साथ 1 चम्मच नींबू का जूस मिलाएं और इसे पिएं। वैसे तो बिना किसी मीठी चीज़ के इसे पीना सही है, लेकिन अगर आप स्वाद चाहते हैं तो थोड़ा सा शहद इसमें मिला सकते हैं।
# सुबह में ही आप 4 ग्लास पानी पी लें। ये आप बिस्तर छोड़ने से लेकर नाश्ता करने के पहले तक में पी सकते हैं। ऐसा करने से आंतों पर पानी का प्रेशर जाएगा और कब्ज की समस्या दूर होगी।
# आप दूध के साथ 2-3 चम्मच इसबगोल भी ले सकते हैं या फिर गुनगुने पानी के साथ आप इसे सुबह जल्दी ले सकते हैं। ये कब्ज की समस्या में बहुत लाभकारी साबिच होगा।



No comments