सरकारी नौकरी

अपने जीवन में हर सफलता को हासिल करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

हमारे हवन में वास्तु टिप्स का खास महत्व है। इससे हम अपने भविष्य को सुधार सकते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार हम लोग रोजमर्रा के जीवन में कई छोटी-छोटी बातें जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं, वही चीजे हमारे जीवन पर बहुत बुरा असर डाल सकती है। इसलिए अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो तुरंत ही उसे दूर कर लेना चाहिए।

जीवन में जरुरी है ये वास्तु टिप्स:

घर में टूटी-फूटी वस्तुएं रखने से आपके घर में वास्तुदोष हो सकता है, इसलिए अगर आपके घर में ऐसी कोई वास्तु है तो उसे फ़ौरन ही अपने घर से हटा दे। इससे घर में दरिद्रता का प्रवेश हो सकता है।

घर में टूटा हुआ आइना रखने से परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव हो सकता है। इसके अलावा अगर पति-पत्नी का टूटे हुए पलंग पर सोते है तो इससे भी घर में वास्तुदोष हो सकता है।

वास्तुशास्त्र में दवाओं का रसोईघर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है। अपने घर को वास्तुदोष से बचाने के लिए हर साल श्री गणेश की पूजा अवश्य करानी चाहिए।

जब भी घर से बाहर निकले तो माता-पिता को प्रणाम अवश्य करें। अपने घर के प्रवेश द्वार हमेशा साफ़ सुथरा और स्वच्छ रखना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी आगमन की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।

No comments