आपके प्यार जताने के ये अनोखे तरीके, पार्टनर को रोमांस के लिए कर देने मजबूर
शादी के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे पर जी भरकर प्यार लुटाते हैं, लेकिन समय के साथ-साथ यह प्यार कहीं खाेने लगता है। पति-पत्नी परिवार और जिम्मेवारियाें के चलते इतने बिजी हाे जाते हैं कि उनके पास इतना समय ही नहीं हाेता कि वे साथ में कुछ राेमांटिक पल बिता सकें। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने पति से प्यार जता सकते हैं।
प्यार करने के अनोखे तरीके:
# आप अचानक प्यार यानि जब पार्टनर ने सोचा भी ना हो, उस समय उनके साथ प्यार जताकर या कुछ खास पल बिताकर उन्हें सरप्राइज करें।
# अगर पति अपने दाेस्ताें व परिवार के लाेगाें के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं ताे उनके साथ जरूर जाएं। अगर किसी वजह से आप उनके दाेस्ताें के साथ नहीं जाना चाहते, ताे उन्हें बड़े प्यार से समझाएं।
# जब कभी पति के साथ अकेले हाे ताे बिल्कुल बच्चे बन जाएं। उनके साथ मस्ती-मजाक करें। इससे आप दाेनाें करीब आएंगे और आपका रिश्ता भी मजबूत हाेगा।
# हमेशा इस इंतजार में न रहें कि वह काेई प्लान बनाएं। आप भी खुद से कुछ प्लान बनाकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं।
# अगर छुट्टी है, ताे हसबैंड के साथ भी कुछ समय बिताएं। वह सभी चीज़े करें जाे उन्हें पसंद हाे। हमेशा उन्हें गुड नाइट किस दें।



No comments