सरकारी नौकरी

आम स्वास्थ्य लाभ के साथ रिलेशन में भी लाता है रोमांस, जानिए इसके फायदे

आम फलों का राजा है। फलों के राजा आम का खट्टा मीठा स्वाद सभी को बेहद पसंद है लेकिन क्या आप जानते है कि आम सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद भी है। आज हम आपको आम खाने के कुछ फायदे बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आम खाने का मज़ा और बढ़ जायेगा। 

आम खाने के फायदे

# आंखों को भी स्वस्थ रखने के लिए आम बहुत अच्छा माना जाता है। गाजर में पाया जाना वाला विटामिन ए आम में भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें उपस्थित विटामिन ए से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

# अगर आप भी हमेशा कैंसर से बचे रहना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा आम खाएं क्योंकि आम में एंटी ऑक्साइड, विटामिन सी और फाइबर की प्रचुरता की वजह से कैंसर का जोखिम कम हो जाता है।

# जिन लोगों की याददाश्त कमजोर है, आम उनके लिए एक बेहतरीन फल है। आम में ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व पाया जाता है जो कि न सिर्फ स्मृति बढ़ाता बल्कि ब्लड कोशिकाओं को सक्रिय रखता है।

# महिलाओं को हिमोग्लोबिन कम होने की समस्या होती हैं। ऐसे में डिलवरी के वक्त काफी समस्या झेलनी पड़ती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं और एनीमिया से पीडि़त लोगों को आम खिलाना चाहिए।

# आम वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाता है। आम खाने से सेक्स ड्राइव बढ़ती है। विटामिन ई की वजह से सेक्स हार्मोन बढ़ते हैं। सेक्स ड्राइव को नियमित करने में आम मदद करता है।

No comments