सावधान!! नींबू के ज्यादा सेवन से भी हो सकती है ये खतरनाक समस्या
अक्सर हम नींबू का सेवन करना पसंद करते है क्योंकि नींबू में काफी ज्यादा मात्रा में पाई जाने वाली विटामिन सी की मात्रा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती लेकिन नींबू का बहुत अध्क सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आज हम आपको ज्यादा नींबू के इस्तेमाल से होने वाली ऐसी ही कुछ समस्याओं को बारे में बताने जा रहें है।
हो सकती है ये खतरनाक बीमारी
# जरुरत से ज्यादा नीबूं का सेवन एसिडिटी स्तर को बढ़ा देता है जिसके कारण आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। केवल 1- बूदें ही नींबू के रस का सेवन सेहत के लिए सही होता है।
# इसके अधिक सेवन से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा बहुत अधिक मात्रा में नींबू लेने से मुंह में छाले भी पड़ सकते है।
# जिन लोगों को एलर्जी की समस्यां होती है उनके लिए नींबू का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। किसी भी तरह की एलर्जी होने पर नीबूं के सेवन से अस्थमा और माइग्रेन की बीमारी हो सकती है।
# जरूरत से ज्यादा नींबू का सेवन सीने में जलन की समस्यां पैदा करता है। इससे पेट से निकलने वाला एसिड वापिस एसोफेगस में चला जाता है, जिससे आपको सीने में तेज जलन की प्रॉब्लम हो सकती है।



No comments