आखिर प्रैग्नेंसी के दौरान क्यों बढ़ जाता है महिलाओं का वजन, जानिए कारण
अक्सर महिलाओं को प्रैग्नेंसी के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं में कई बदलाव आते हैं। इस दौरान वजन बढ़ना आम बात है लेेकिन अगर जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ जाए तो इसे ठीक नहीं माना जाता है। इस दौरान वजन बढ़ने का कारण सिर्फ खानपान ही नहीं है बल्कि कुछ गलतियों के कारण भी वजन बढ़ सकता है।
गर्भावस्था में वजन बढ़ने के कारण:
# शरीर में बदलाव होने के साथ-साथ कुछ प्रैग्नेंट महिलाओं में तनाव की समस्या भी रहती है। जो बाद में मोटापे का कारण बनती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा खुश रहना चाहिए।
# बदलते खानपान के कारण आजकल कई महिलाओं में डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या देखी जा रही है। जो मां और बच्चे दोनों पर प्रभाव डालती है और साथ ही मोटापा बढ़ाने का भी एक कारण है।
# प्रैग्नेंसी में रात को पूरी नींद न लेने से भी वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक बदलाव की वजह से शरीर को आराम की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे समय में प्रोपर नींद लें।
# इस दौरान महिलाओं को अधिक भूख लगती है और इस वजह से महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए अधिक कैलोरी की चीजों का भी सेवन करना पड़ता है। जो वजन को बढ़ाता है।



No comments