सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं फलों के छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल
ज्यादातर लोग छिलके वाले फलों जैसे- आम, संतरा और सेब को खाते समय उनके छिलके फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ये फल सेहत के लिए जितने फायदेमंद हैं उतने की इनके छिलके भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं- आइए जानते हैं आम, संतरा और सेब के छिलकों के फायदे के बारे में-
सेब के छिलके
सेहत के लिए सेब जितना फायदेमंद होता है उतने ही लाभदायक होते हैं इसके छिलके। इन्हें फैंकने की जगह इनका इस्तेमाल आप स्किन से जु़ड़ी समस्याओं को दूर करने में कर सकती हैं। चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो सेब के छिलके का फेस पैक लगा सकती हैं। पैक बनाने के लिए दो चम्मच सेब का पाऊडर लें। इसमें बारीक पिसा हुआ दलिया और शहद मिला दें। इस पैक से चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
आम के छिलके
अक्सर लोग आम खाने के बाद उसके छिलकों को कूड़ेदान में फैंक देते हैं। आम की तरह इसका छिलका भी पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसके छिलके के इस्तेमाल से समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोका जा सकता है। यह चेहरे पर निखार भी लाता है। आम के छिलके को कुछ दिन धूप में अच्छे से सुखा लें। फिर इसे मिक्सर में पीस कर पाऊडर बना लें। इस पाऊडर में पानी डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे में लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से टैनिंग और पिंपल की समस्या दूर होगी।
संतरे के छिलके




No comments